Friday, 27 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

शहर में शांति के लिए आगे आये धर्मगुरू,घरों में रहकर पूजा अर्चना व नमाज करने की दी सहमति
15, Apr 2022 4 years ago

image

कलेक्टर एसपी ने संयुक्त रूप से ली सभी समाजो की बैठक

माही की गूंज, खरगोन।

          आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी और एसपी रोहित काशवानी ने गुरुवार को कंट्रोल रूम में सभी समाजो के साथ अलग-अलग समय पर बैठक की। बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं ने प्रशासन को सहयोग करने की सहमति दी। बजरंग दल के साथ हुई बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शहर में आज शांति और सद्भाव सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगे। शांति के लिए  ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी धूमधाम के साथ मनाए। शहर के हनुमान मंदिरों में कर्फ्यू की स्थिति कोई भी मंदिर नही खुलेंगे।

       कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने कहा कि, विहिप जिला मंत्री विवेक सिंह तोमर, मालवा प्रान्त गो रक्षा प्रमुख मनोज वर्मा दाता हनुमान मंदिर के पंडित गोपालकृष्ण जोशी व अन्य उपस्थितों ने सहयोग करने की बात कही। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि गुरुवार को ही अम्बेडकर जयंती और महावीर जयंती मनाने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों और महावीर जयंती मनाने के लिए जैन समाज ने अनुमति मांगी थी। लेकिन शहर की शांति के लिए उन्होंने प्रशासन का सहयोग करने की सहमति दी। उन्होंने प्रशासन का सहयोग करते हुए घरों में ही रहकर प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया। इसी तरह शुक्रवार की नमाज के लिए घरों में ही रहकर नमाज करना हमारे शहर के हित मे होगा। समाज के सदर अल्ताफ आज़ाद और धर्मगुरु मुफ़्ती रफीक, समाज के अध्यक्ष हाफिज चाँद सचिव स्माइल पठान सहित सभी सदस्यों ने अमन शांति के साथ घरों में रहकर ही नमाज करने का भरोसा दिया है। इसके अलावा 15 अप्रैल को ही गुडफ्राइडे पर ईसाई धर्मगुरु थॉमस चाको ने भी शहर की शांति के लिए गिरजाघरों को नही खोलने और घर मे ही पूजा करने की सहमति दी। बैठक में अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांक सिंह, एएसपी ड़ॉ. नीरज चौरसिया, एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी रोहित अलावा उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |