Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

रामनवमी जुलूस पर हुआ पथराव, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
10, Apr 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन। 

        रामनवमी पर निकाले जा रहे जुलूस की शुरुआत में ही यहां पथराव हो गया। जानकारी के अनुसार अल्‍पसंख्‍यक बहुल क्षेत्र से जुलूस पर पथराव किया गया। इसमें तीन से चार लोगों के घायल होने की प्राथमिक सूचना मिली है। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। लोगों को घरों के अंदर होने के लिए हो रहा है अनाउंसमेंट कर तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। चार मकानों में आगजनी हुई। घटना में टीआई बनवारी मंडलोई भी घायल हो गए। वही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में भगदड़ की स्थिति भी है। 

        बताया जा रहा है कि, रामनवमी पर निकल रहे जुलूस में बज रहे डीजे को लेकर मुस्लिमों ने आपत्ति ली और पथराव शुरू कर दिया। खरगोन के तालाब चौक से गौशाला मार्ग पर शीतला माता मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। कलेक्टर अनुग्रह पी, एसपी सिद्धार्थ चौधरी, एसडीएम मिलिंद ढोके और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शहर के 4-5 क्षेत्रों में पथराव की घटना हुई, पुलिस बल की कमी होने पर पड़ोसी जिलों से पुलिस बल बुलाया गया। खरगोन कलेक्टर ने आम जनता से अपील की कि, आप अफवाह से ध्यान न दे अभी शहर की स्थिति नियत्रंण मे है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |