Saturday, 13 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

उत्साह, उमंग और हर्षाेल्लाष के साथ मनाया 73 वाँ गणतंत्र दिवस
27, Jan 2022 4 years ago

image

प्रभारी मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, विभागों की झांकी में थिरके मंत्री

माही की गूंज, खरगोन।

     73 वाँ गणतंत्र दिवस डीआरपी लाइन स्थित मैदान पर उत्साह उमंग और हर्षाेल्लाष के साथ गरिमामयपूर्ण रूप से मनाया गया। मुख्य समारोह का राष्ट्रीय ध्वज प्रदेश के कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने फहराया। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं पर केंद्रित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल जिला पंचायत की आजीविका मिशन पर आधारित झांकी में ढोल मांदल की थाप पर थिरके और उनका हौसलावर्धन भी किया। कृषि मंत्री श्री पटेल मुख्य समारोह में ठीक समय पर पहुँचकर 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। ततपश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। संदेश वाचन के पश्चात उन्होंने परेड को सलामी दी। कोरोना संक्रमण के कारण परेड में शामिल सभी जवानों ने खाकी मास्क पहनकर परेड की। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में पुलिस उप. महानिरीक्षक निमाड़ रेंज तिलकसिंह, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, जमुना सिंह सोलंकी, राजेन्द्र राठौड़, परसराम चौहान, रंजीत डंडीर व अन्य जनप्रतिनिधी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

महेश्वर की नायाब फ़ोटो प्रकाशित करने वाले पत्रकार का हुआ सम्मान

    राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उन सामान्य नागरिक का भी सम्मान किया जाता है। जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज या जिले का नाम रोशन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। इस श्रेणी में महेश्वर के फोटो पत्रकार विशाल गीते को भी सम्मानित किया गया। इन्होंने समय समय पर महेश्वर के घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो से हटकर महेश्वर की सौंदर्यता और पर्यटन के वैभव को निखारने वाले फ़ोटो कई बार प्रकाशित किये है। जिससे महेश्वर की लोकप्रियता और पहचान प्रदेश सहित पूरे देश में बनाने के प्रयास किये है।

इन्होंने किया उत्कृष्ठ कार्य हुआ सम्मान

    जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनके अलावा कृषि और कोरोना काल तथा सामाजिक कार्याे में बेहतर रूप से सहयोग करने के लिए भी गणमान्य नागरिकों और किसानों को भी सम्मानित किया गया। इसमें जिला प्रशासन द्वारा करीब 71 और पुलिस प्रशासन के 20 अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इनमें जिला पंचायत सीईओ दिव्यांक सिंह, कसरावद एसडीएम संघप्रिय, बड़वाह एसडीएम अनुकूल जैन, खरगोन एसडीएम मिलिंद ढोके, भीकनगांव एसडीएम सुश्री शिराली जैन सहित पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार, डॉ. नीरज चौरसिया, बड़वाह एसडीओपी विनोद कुमार दीक्षित, भीकनगांव एसडीओपी विजय प्रताप सिंह, भीकनगांव थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले, कोरोना काल मे सहयोगी के रूप में काम करने के लिए श्रीमती आशाबाई गुप्ता, वल्लभ महाजन, गोपाल महाजन, मनजीत सिंह चावला, जैविक किसानों के रूप में बिस्टान के अविनाश दांगी और बड़वाह के गोवर्धन सिंह तिवारी व अन्य को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

परेड में एसएएफ प्रथम झांकी में स्वास्थ्य विभाग

    प्रति वर्ष 26 जनवरी के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं या महत्वपूर्ण कार्याें पर केंद्रित झांकिया निकाली जाती है। इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग के झांकी को प्रथम, कृषि व उद्यानिकी को द्वितीय और जिला पंचायत को तृतीय पुरुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि परेड में विशेष सशस्त्र बल को प्रथम, जिला पुलिस बल द्वितीय और होम गार्ड तृतीय स्थान पर रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |