Thursday, 26 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

पुलिस चेंकिंग के दौरान पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा
14, Oct 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।
       जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार को लेकर बडी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री सहित 14 अवैध हथियार जप्त किए है। जिले की गोगांवा पुलिस ने सूचना पर सिगनूर रेटवां मार्ग पर नाकेबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल से आ रहे आरोपीयो ने पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक को पकड लिया लेकिन पिछे बैठा व्यक्ति झाडियो के रास्ते फरार हो गया। पकडे गए आरोपी लाठी उर्फ सतवन्तसिह (20) निवासी उंडी खोदरी पलसूद जिला बडवानी के पास मोटरसाइकिल पर टंगी थैली से 10 आधुनिक पिस्टल 2 देशी कट्टे और दो निर्माणधीन पिस्टल कुल 14 अवैध हथियार जप्त हुए। आरोपी की पूछताछ में पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री का भी पर्दाफाश किया। फैक्ट्री सिगनूर गांव के एकान्त और जंगल क्षेत्र थी। छापामार कार्रवाई में पुलिस को बडी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री जप्त की। वही पुलिस अब फरार आरोपी विजय पिता तुफानसिह सिगनूर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। अवैध हथियार सहित पकडी फैक्ट्री की सामग्री की कीमत एक लाख 86 हजार बताई जा रही है। 
        एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया, गोगावां थाना पुलिस ने ग्राम सिगनूर में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही चेकिंग के दौरान हथियार की तस्करी जा रहे आरोपी को पकडा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकडी है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर 10 पिस्टल दो देशी कट्टे और दो निर्माणाधीन पिस्टल के साथ फैक्ट्री जप्त की है। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने धारा 25 ए आम्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी को पकडने के साथ ही इनके नेटवर्क की जानकारी की विवेचना कर रही है। आरोपी हथियार बनाकर कहाॅ लेकर जा रहे थे किसी गिरोह या नेटवर्क से तार जुडे है विवेचना कर पता लगाया जाएगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |