Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टीकाकरण के लिए कर रहा प्रेरित
20, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, सेगाव (खरगोन)
       'नर सेवा नारायण सेवा', 'मानव सेवा अनमोल है, नही इसका कोई मोल है' को चरितार्थ करते हुए इस कोरोनोकाल में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी ततपरता से लोगो की मदद कर रहे है। कोरोना की पहली लहर में भी स्वयंसेवको ने जगह-जगह ग्राम बंदी कर अपनी सेवाएं दी थी, वही दूसरी लहर में भी जब चारो तरफ़ हाहाकार मचा हुआ था इसके बावजूद भी संघ के कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी तत्परता से आमजन की सेवा और सुरक्षा में लगे हुए है। विकासखंड के वनांचल क्षेत्र सहित श्रीखण्डी, दसनावल, गंधावड़, रसगांव व ग्राम सेगाव में टीकाकरण की शुरुवात में तरह-तरह की भ्रांतियां लोगो के मन मे थी जिसके कारण लोग टीकाकरण नही करवा रहे थे लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संघ के अनुसांगिक संगठन वनवासी कल्याण परिषद, एकल विद्यालय व सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मचारियों व प्रशासन का सहयोग कर ग्रामीणों से घर-घर जाकर उनके मन मे फैली भ्रंतियो को दूर कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जिसका फल स्वरूप नतीजा यह रहा कि आज तक विकासखंड में कुल 13 हजार 106 डोज लगे है। 
      प्रभारी तहसीलदार सेगाव राकेश बर्डे ने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेगाव के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल के प्रारंभ से लेकर वर्तमान परिस्थिति तक लगातार सेवाकार्य एवं प्रशासन का सहयोग अविस्मरणीय हैं।
      बीएमओ सेगाव डॉक्टर मनीषा मंडलोई ने बताया कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेगाव तहसील के कार्यकर्ताओं द्वारा इस कोरोना काल में ब्लॉक के समस्त टीकाकरण केंद्रों पर जिस प्रकार सेवाएं दी रहीं है वो सराहनीय है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |