Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

एस कुमार डेम पर चोरी करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
15, Mar 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन
     गत 4 मार्च को अज्ञात चोर महेश्वर परियोजना पॉवर हाउस मंडलेश्वर के कंट्रोल पेनल से एल्युमिनियम के ट्रांसफार्मर पेनल, केबल वायर, एल्युमिनियम बस बाट राड़ इलेक्ट्रानिक सामग्री चोरी करके ले गए थे, जिसकी किमत 1 लाख 25 हजार रूपए है। फरियादी की सूचना पर थाना मंडलेश्वर में अपराध क्रमांक 112/2021 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में पतारासी करने के लिए एडीओपी के नेतृत्व में मंडलेश्वर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबीर एवं पुलिस स्टॉफ की सुचना पर कार्रवाई करते हुए एस कुमार गेट के पास से कुल 6 व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें सोनिया नगर मंडलेश्वर निवासी धर्मेंद्र उर्फ धरमु पिता रमेश वासुने, कृष्णा पिता धन्नालाल, कालु उर्फ नाना पिता सुखदेव डावर व सावन पिता जगदीश पांडे, पुरानी जलुद निवासी दयराम उर्फ भारतीया पिता पिथिया यादव तथा वार्ड क्रं.13 भील मोहल्ला मंडलेश्वर फारुख पिता छोटु शाह निवासी शामिल है। इन सभी से संघनता से पूछताछ करने पर एस कुमार कंपनी डेम से केबल कापर वायर, एल्युमिनियम रेक्टी फायर, ट्रांसफार्मर पटलीत क्रोड, कंट्रोल प्लेट कापर, केबल काटकर चोरी करना तथा केबल जला कर उसमें से कापर वायर निकालकर कबाडी राजा उर्फ फखरुद्दीन पिता सब्बीर हुसैन निवासी सांई पेराराईड बीजलपुर इंदौर को चोरी का कापर वायर बेचना बताया। कबाडी राजा उसकी स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 09 एचई 5452 से चोरी का माल लेने आता था तथा राजा द्वारा चोरी का खरीदा कापर वायर कबाडी मुस्तफा पिता मोहम्मद हुसैन सैफी जाति मुसलमान निवासी 59 आदित्य नगर डोंगरगांव महु को बेचना बताया। 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से जले हुए कॉपर वायर, केबल कापर वायर, एल्युमिनियम रेक्टी फायर, ट्रांसफार्मर पटलीत क्रोड, कंट्रोल प्लेट कापर, केबल कटी लगभग किमती 1 लाख 25 हजार रूपए का जब्त किया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |