Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा में फीस की छूट संबंधी निर्देश जारी
26, Nov 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन 

     हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि, वे मध्यप्रदेश के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क में रियायत संबंधी दिशा-निर्देश का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए निर्देश अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि, संबल योजना के बच्चों के साथ ही मध्यप्रदेश के निवासी अनुसूचित जाति के ऐसे परीक्षार्थी जिनके परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय एक लाख या एक लाख आठ हजार रूपए से अधिक नहीं है, केवल प्रथम अवसर के लिए संपूर्ण परीक्षा शुल्क छूट, नेत्रहीन, मूक-बधिर, स्पास्टिक सेरेब्रिल-पॉलसी (मानसिक रूप से विकलांग) से पीड़ित परीक्षार्थी एवं कुष्ठ रोगियों के आश्रित बच्चों को संपूर्ण शुल्क से छूट रहेगी। शुल्क छूट संबंधी प्रमाण पत्र संबंधित संस्था प्राचार्य को सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा एवं आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग संस्था में जाकर प्रमाण पत्रों की जांच कर सकेगा। शुल्क प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया विगत वर्षों के अनुसार रहेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |