Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

10 रुपए में खाद्य पदार्थों की जांच, चलित प्रयोगशाला पहुंचेगी शहर में
21, Nov 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन
     खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच और खाद्य पदार्थों में मिलावट की जागरूकता की दिशा में शासन द्वारा नवकरणीय पहल शीघ्र होने जा रही है। इंदौर संभाग के लिए शासन द्वारा चलित प्रयोगशाला आवंटित कर दी गई है। प्रयोगशाला के भ्रमण और नोडल अधिकारी की नियुक्ति तथा वाहन संचालन के लिए इंदौर संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने संभाग के सभी जिलों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। खरगोन में 2 दिसंबर को आने वाली इस चलित प्रयोगशाला द्वारा स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए मिलावट जांचने के साथ-साथ परीक्षण के अन्य तरीकों के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जा सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिनियम, नियम व विनियमों के प्रावधान की पर्याप्त जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। चलित वाहन प्रयोगशाला में आम उपभोक्ताओं द्वारा अपने खाद्य पदार्थों की शुद्धता तत्काल जांच भी 10 रुपए के शुल्क पर की जा सकेगी। इंदौर संभागायुक्त ने इस वाहन के संचालन और कार्य पद्धति के बारें में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है, जो वाहन से संबंधित तमाम जानकारी इंदौर संभागायुक्त को प्रतिवेदन के रूप में प्रस्तुत करेंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |