Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

वाहन को तेज गति से चलाकर शराबी थानेदार घर के अंदर घुसा, निंद्रा में सोई दंपत्ति को कुचला, पत्नी की दर्दनाक मौत पति हुआ जख्मी
Report By: ब्रजभूषण दसोंदी 07, May 2020 6 years ago

image

माही के गूंज खरगोन 
        जिले के ओरगपूरा में जुलवानिया मार्ग पर मलिक पेट्रोल पंप के पास में बीती रात्रि में पुलिस विभाग के शराबी थानेदार शशिकांत वर्मा तेज गति से वाहन क्रं. एमपी 12 बीसी 0547 चलाकर जा रहा था कि, नशे में वाहन असंतुलित हो गया और मुन्नालाल सोलंकी के घर के अंदर घुस गया। गरीब मुन्नालाल सोलंकी अपनी पत्नी के साथ अपने कच्चे मकान (झोपडी) के अंदर निंद्रा में ही सोए हुए थे कि, शराबी थानेदार अपने वाहन को इतनी तेज गति से ले गया कि, असंतुलित होकर झोपडी को तोडकर अंदर घुस गया और सोए हुए दंपत्ति को कुचल दिया और मौके पर ही मुन्नालाल की पत्नी सोनाबाई सोलंकी की दर्दनाक मौत हो गई तो वही मुन्नालाल सोलंकी बुरी तरह से जख्मी हो गया। उक्त दर्दनाक घटना के बाद पुलिस पर लोगों का आक्रोश उमड़ा तो वही कानून की रखवाली करने वाला थानेदार ही यातायात नियमों का उल्लंघन कर शराब के नशे में धुत होकर तेज गति से वाहन चलाकर दुर्घटना कर महिला की हत्या करने वाले थानेदार के विरुद्ध सुबह तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाही नहीं की गई, तो मृतक के परिजन महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में शव को लेकर खंडवा-बड़ोदरा राज्य मार्ग पर जाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने के बाद मामला ओर ज्यादा गरमा गया, कलेक्टर गोपाल डाड ने मौके का मुआयना किया और धरना स्थल पहुंचे। जहां आक्रोशित परिजनों को ढाढस बंधाई और थानेदार के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म कर मृतक महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।

       इस झोपडी में शराबी थानेदार वाहन के साथ घुसा दुर्घटना में महिला हुई मोत 
       परिजनों ने बताया कि, कानून सबके लिए बराबर है तो फिर पुलिस द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्यवाही क्यों? शराबी थानेदार के विरुद्ध कार्यवाही नहीं करने पर ही मजबूरी में धरने पर बैठना पड़ा। वहीं परिजनों ने मांग की है कि, शराबी थानेदार जिसने नशे में वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देकर मौत के घाट उतार दिया, ऐसे हत्यारे थानेदार के विरुद्ध उसे बर्खास्त कर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।
     गूंज की तफ्तीश में पता चला कि, उक्त शराबी थानेदार खरगोन जिले के टांडा बरूड थाने पर पूर्व में पदस्थ था, लेकिन किसी कारनामे के कारण उसे निलंबित कर डीआरपी भेज दिया था। रात्रि में टांडा बरूड से ही शराब में धुत होकर अपना वाहन चलाकर आ रहा था कि, उक्त दुर्घटना को अंजाम दिया। वही बताया जा रहा है घटना से 5 मिनट की दूरी पर ही 100 डायल वाहन के खड़े रहने का पॉइंट है फिर भी सूचना के आधे घंटे बाद वाहन मौके पर पहुंचा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |