Thursday, 09 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

जामली के मूणत परिवार ने एक माह में खो दिया दूसरा बेटा
11, Sep 2020 5 years ago

image

प्रियंका रोड लाइंस के वर्धमान मूणत की कोरोना ने ली जान

माही की गूंज, जामली

    स्व.श्री तेजमलजी मूणत (प्रियंका रोड लाइन्स) के बड़े सुपुत्र वर्धमान मूणत का निधन आज रतलाम मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से हो गया, मूणत परिवार (जामली वाला) प्रियंका रोडलाइन्स रतलाम में रहते है। अभी एक माह पूर्व ही घर का एक चिराग बुझ गया था, परिवार अभी उस सदमे से उभरा भी नही था कि, आज घर के एक ओर बेटे को कोरोना निगल गया। मूणत परिवार के दूसरे सदस्य के  निधन की खबर गांव में फैली तो हर किसी को यकीन नहीं हुआ, जब उनके परिवार के लोगों से इसकी जानकारी मिली, तब यकीन हुआ गांव में शोक की लहर छा गई है। तीन वर्ष पहले पिता का निधन हृदय गति थमने से हुआ था, परिवार में तीन पुरुष थे जो एक-एक करके काल का ग्रास बन गए। गूंज आप सभी से निवेदन है कोरोना को हलके में न ले शासन के नियमो का पालन करे, सेनेटाइजर ओर मास्क का नियमित उपयोग करे और आवश्यक होने पर ही घर से बहार निकले।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |