Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

दुकान में घुसकर मारपीट के बाद दो समुदायों में तनाव, नगर रहा बंद, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
08, Sep 2020 6 years ago

image

कलेक्टर, एसपी, अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी सहित पुरे प्रशासनिक अमले ने संभाला मोर्चा

माही की गूंज, खरगोन

    नगर में दुकानदार द्वारा बालक को खिलौना नहीं देने की बात को लेकर दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की गई। यह घटना सोमवार शाम की है। इसी घटना को लेकर मंगलवार को नगर बंद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अमला यहां पहुंचा। इस घटना से नगर में तनाव बढ़ गया। पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को समुदाय विशेष का एक बालक जामा मस्जिद चौराहा स्थित किराना दुकान पर गिफ्ट सामान लेने गया था। उसी दौरान दुकानदार ने गिफ्ट सामान देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सोमवार शाम को समुदाय विशेष के लगभग 15 से 20 लोग दुकान में घुस आए और दुकानदार सहित उसके स्वजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों की नामजद व 15 से 20 लोगोें पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

निकाली रैली, लगाए नारे

    मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारी व फरियादी के स्वजन थाने पहंुचे। यहां पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया कि आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, लेकिन नामजद रिपोर्ट करने के बाद भी आरोपितांे को गिरफ्तार नहीं करने पर इन लोगों ने रैली निकाल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जामा मस्जिद चौराहा पर दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए। खंडवा-वडोदरा राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। इससे आधा घंटा राजमार्ग पर यातायात बंद रहा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों को समझाइश दी।

कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

    फरियादी व व्यापारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी को सौंपा। इसमें कहा कि नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपितांे को नहीं पकड़ पाई। फरियादी शशिदेवी जायसवाल ने बताया कि उनके परिवार के साथ मारपीट की गई। अभद्र व्यवहार किया। साथ ही गाली गलौच भी की गई। आरोपितांे को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं मंगलवार दोपहर कलेक्टर अनुग्रहा पी., एसपी शैलेंद्र चौहान, एडिशनल एसपी जितेंद्रसिंह, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, एसडीएम राहुल चौहान, नायब तहसीलदार ममता मिमरोट भी यहां पहुंचे।

    आठ थाने से पहुंचे 123 जवान

तनाव अधिक बढ़ता देख आठ थानों चैनपुर, गोगावां, डीआरपी खरगोन, खंडवा, सनावद, धरमपुरी व खलघाट से आठ थाना प्रभारी, आठ एसआई, नौ एएसआई व 123 जवान पहुंचे थे। इन जवानों को नगर के प्रमुख मार्गों पर तैनात किया गया। फिलहाल नगर में शांति है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |