Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

ट्रैक्टर-ट्राली ओर कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
09, Aug 2020 6 years ago

image


माही की गूंज, खरगोन

           कसरावद थाना क्षेत्र में कुछ महीनो से कृषि उपकरण एवं ट्रैक्टर ट्राली की चोरी हो रही थी। एसडीओपी मानसी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस थाना कसरावद से एक टीम तैयार की जाकर अज्ञात आरोपियों की छानबीन में लग गई थी, जिसमें दिनांक 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि, दो व्यक्ति चुराई हुई ट्राली लेकर कच्चे रास्ते से सामेड़ा फाटे पर आने वाले हैं, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी कसरावद के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम को तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा गया, जहां पर पहुंचकर देखा तो दो व्यक्ति कच्चे रास्ते से सामेड़ा फाटे पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर आते हुए दिखाई दिए, घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों से उनके नाम पते पूछे गए तो उसमें ट्रैक्टर चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हेमराज पिता घनश्याम यादव निवासी टिगरियाव तथा साथ में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम देवा पिता छापरिया उर्फ झापू निवासी टिगरियाव होना बताया गया।  दोनों ने आपस में मिलकर ट्रैक्टर-ट्राली ओर कृषि उपकरण की रेकी कर ट्रैक्टर के माध्यम से चोरी की, घटनाओं को अंजाम देना बताया तथा चोरी की गई ट्राली की पहचान छुपाने के लिए ट्रॉली का रंग बदल कर बड़वाह के अकरम पिता अब्दुल नबी खान व सोनू पिता शंभू प्रजापत निवासी बड़वाह को बेच देते थे।

    आरोपी हेमराज पिता राधेश्याम यादव निवासी टिकरियाव, देवा पिता और झापू जाति बलाई निवासी टिकरियाव, अकरम पिता अब्दुल नबी खान निवासी बड़वाह तथा सोनू पिता शंभू प्रजापत निवासी बड़वाह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लगभग 10 लाख  की कीमत के कृषि उपकरण जप्त किये गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना कसरावद में विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |