Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए हो रहा भारी भ्रष्टाचार
30, Jul 2020 6 years ago

image

फर्जी पट्टा एवं भवनों की फर्जी टैक्स की रसीदे पकड़ाई

माही की गूंज, बुरहानपुर

    आरटीआई कार्यकर्ता एवं व्हिसल ब्लोअर डॉ.आनंद दीक्षित ने 02 मार्च 2020 को बी.डि. भूमरकर, आयुक्त नगर पालिक निगम को फर्जी पट्टा व्हाट्सअप पर तथ्यात्मक रूप से शिकायत की गई।  

      प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे  बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार अब जमीनी स्तर पर नजर आने लगे हैं। जिसको लेकर समय-समय पर कई शिकायतें की गई, परंतु जवाबदारो ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि, फर्जी पट्टा बनाने वालों के हौसले बुलंद होते गए। 2 मार्च को जैसे ही एक फर्जी पट्टे की जानकारी डॉ. दीक्षित को प्राप्त हुई उन्होंने निगमायुक्त भूमरकर को  व्हाट्सएप पर  शिकायत की, निगमायुक्त भूमरकर को शिकायत प्राप्त होते ही फर्जी पट्टो की शिकायत पर जाँच शुरू हुई। 

    निगमायुक्त ने प्राप्त पट्टो के सत्यापन के लिए एसडीएम बड़ोले को जांच हेतु प्रतिवेतन भेजा। जिसपर एसडीएम द्वारा जांच  कर आयुक्त को जारी पत्र में 03 पट्टो के फर्जी होने का खुलासा हुआ हैं, शिकायत की जाँच में चौकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। 03 फर्जी पट्टे एवं 10 फर्जी मकान टेक्स की रसीद पकड़ाई हैं, जिसकी एफआईआर  दर्ज करने की कार्रवाई चल रही हैं।  डॉ. आनंद दीक्षित की माने तो यदि यह जाँच ईमानदारी के साथ जारी रही तो कई फर्जी पट्टे एवं टेक्स रसीदे पकड़ाई जाएगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |