Sunday, 24 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

नोटिस मिला तो आगबबूला हो गया सीएम राइज स्कूल का टीचर, आपा खोकर तान दी पिस्तौल
09, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

           जिले के सीएम राइज स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक को नोटिस मिला तो वह अपना आपा खो बैठा। तिलमिलाए शिक्षक ने स्कूल में पिस्तौल निकाल ली और एक अन्य शिक्षक पर तान दी। यही नहीं शिक्षक बीईओ कार्यालय पहुंचा और पिस्तौल निकालकर धमकाने लगा।

           मामले को लेकर आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने बताया कि, संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एफआईआर करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कहा गया है।

           खरगोन के सेगांव थाना क्षेत्र स्थित सीएम राइज स्कूल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक पराग सांवले की लगातार शिकायत मिलने के चलते आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया। ये पत्र जब गुरुवार को पदस्थ शिक्षक सांवले को दिया जा रहा था, तो वह आगबबूला हो गए और कारण बताओ सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया।

            शिक्षक सांवले विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और पदस्थ बीएओ के बारे में पूछते हुए, कर्मचारियों के सामने पिस्तौल निकालकर लहराने लगे। शासकीय सीएम राइज विद्यालय सेगांव के प्राथमिक क्षेत्र में भी शिक्षक सांवले ने पिस्तौल निकाली थी। शिक्षक द्वारा प्रकाश चंद पटेल को धमकी भी दी गई। इस मामले की सूचना जब सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग दायित्व सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को मिली तो उन्होंने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक शिक्षक सीएम राइज सांवले को निलंबित कर दिया और उन्हें कार्यालय भगवानपुरा अटैच कर दिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |