Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

धूलकोट में सीकलीगर समाज के लोगों को आवासीय पट्टे किए वितरित
03, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

         खरगोन एसडीएम भास्कर गाचले ने भगवानपुरा तहसील के ग्राम धुलकोट में सीकलीगर समुदाय के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनसे मुलाकात कर चर्चा की। शनिवार को ग्राम धूलकोट में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान खरगोन एसडीएम गाचले ने सिकलीगर समाज को मुख्यधारा में जोड़ने एवं अवैध गतिविधि से दूर रहने की शपथ दिलाई और उन्हें आवास के पट्टे प्रदान किये। 

           जिला प्रशासन द्वारा सिकलीगर समाज के युवाओं को शस्त्र एवं हथियार निर्माण के दलदल से बाहर निकालकर उन्हें रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए पहल की जा रही है। इस समाज के शिक्षित युवाओं उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशसान द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि समाज के युवा शस्त्र निर्माण एवं अपराध की दुनिया से बाहर निकले और रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |