Wednesday, 23 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

लॉटरी के माध्यम से किया जिले की मदिरा दुकानों का निष्पादन नवीनीकरण
24, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

           जिले की मदिरा दुकानों का निष्पादन नवीनीकरण/लॉटरी के माध्यम से किया गया। जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि, जिले में कुल 83 मदिरा दुकानें 19 मदिरा समूहों में विभाजित है। जिनका कुल आरक्षित मूल्य 2 अरब 79 करोड़ 11 लाख 24 हजार 938 रुपए हैं। जिनमें से 14 मदिरा समूहों द्वारा 15 प्रतिशत मूल्यवृद्धि के साथ नवीनीकरण कराया गया एवं नान्द्रा मदिरा समूह का निष्पादन लॉटरी के माध्यम से किया गया। इस प्रकार नवीनीकरण एवं लॉटरी के माध्यम से कुल आरक्षित मूल्य का 84.68 प्रतिशत 2 अरब 36 करोड़ 35 लाख 2 हजार 751 रुपए का निष्पादन सम्पन्न हुआ।

         आबकारी अधिकारी तिवारी ने बताया कि, शेष 15.32 प्रतिशत 42 करोड़ 76 लाख 22 हजार 187 रुपए के कुल चार मदिरा समूहों की 17 मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से किया जाना है। जिसके लिए 27 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक ई-टेण्डर डाले जा सकेंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |