Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सिकलीगर परिवारों के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण
16, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

           विकासखण्ड गोगावां के ग्राम सिग्नुर एवं डाबरिया में सिकलीगर समूदाय के परिवारों को आजीविका संवर्धन एवं सशक्तिकरण के लिए मप्र डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गोगावां एवं जनपद पंचायत गोगावां द्वारा ग्राम स्तर पर 114 परिवारों का सर्वे किया गया। सर्वे में ग्राम सिग्नुर, डाबरिया में सिकलीगर समूदाय के परिवारों ने बकरी पालन, डेरी उद्योग, आर्टीफिशियल ज्वेलरी, ब्युटी पार्लर, ऑटो पार्ट्स रिपेयरींग, मोटर बांइडींग का कार्य करने की मांग की गई। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, मुख्य कार्यपालन आधिकारी जिला पंचायत खरगोन एवं जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन खरगोन द्वारा पूर्व में दिये गए निर्देशानुसार ग्राम सिग्नुर, डाबरिया में जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन रीना गुप्ता एवं आरसेटी डायरेक्टर के मार्गदर्शन में 10 दिवसीय बकरी पालन, डेयरी एवं आर्टीफिशियल ज्वेलरी निर्माण का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से सिकलीगर समुदाय के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ ही उनके स्तर को उचा उठाने के लिए मप्र डे राज्य ग्रामीण  आजीविका मिशन गोगावां एवं आरसेटी खरगोन द्वारा ग्राम स्तर पर 42 महिलाओ को 10 दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

           यह पहल की जा रही है कि सिकलीगर समाज के लोगो को अवैध हथियारों के धंधे से दुर किया जा सके। इस कार्य में म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गोगावां से इंदरसिंह पटेल, मुख्य कार्यपालन आधिकारी गजेन्द्र राठौर, विकासखण्ड प्रबंधक, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक रामेश्वर चौहान, दिपक गुप्ता एवं जितेन्द्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |