Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पुर्व जनपद उपाध्याक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
08, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खंडवा।

        लोकसभा चुनाव की तैयारी अब जोरो पर है। कांग्रेस लोकसभा के दावेदार अपने-अपने नेताओ से मुलाकात करने भोपाल और दिल्ली पहुंच रहें है। इस बार कांग्रेस के सक्रिय नेता घनश्याम राठौर खंडवा लोकसभा का टिकट मांग कर रहे है। राठौर लोकसभा क्षेत्र में लम्बे समय से दौरा कर लोगो का आर्शीवाद प्राप्त कर रहे, इसी सिलसिले में बुधवार को घनश्याम राठौर एक दिवसीय भोपाल प्रवास पर पहुंचे।

          गौरतलब है कि, इस दौरान घनश्याम राठौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अपने-अपने निवास स्थान पर मिलें अपनी दावेदारी पेश की। इस मुलाकात के दौरान कमलनाथ और जीतू पटवारी को घनश्याम राठौर ने लोकसभा टिकट के लिए अपना बायो डाटा सौंपा।

          कमलनाथ ने इस मौके पर राठौर से अपना बायोडाटा देते हुए  कहा, आपने 40 वर्ष से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पण भाव से सेवा की है। मुझे अच्छी तरह एहसास है कि आपने काफी समय से कांग्रेस पार्टी के लिए मेरे साथ काम किया है। मेरा पूरा समर्थन आपके साथ रहेगा।

        इस बीच घनश्याम राठौर ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से व्यवहारिक मुलाकात करते हुए खंडवा लोकसभा के लिए टिकट के लिए सहयोग करने की अपनी बात कही। बाला बच्चन और सज्जन वर्मा ने पूर्ण सहयोग करने की बात कही। साथ ही इस दौरान कांग्रेस कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात हुई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |