Tuesday, 03 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

10 फरवरी को होगा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
05, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

         इंदौर संभाग के कमिश्नर मालसिंह की पहल पर आगामी 10 फरवरी को सामुदायित स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुरा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में इंदौर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सक तथा प्रायवेट चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर में मरीजों की जांच एंव उपचार के लिए 150 डॉक्टर्स की टीम इंदौर से भगवानपुरा पहुंचेगी। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में इस शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। 

         कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज भगवानपुरा पहुंचकर शिविर स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिविर की तैयारी के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ पुरूषोत्तम पाटीदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया, एसडीएम भास्कर गाचले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

         खरगोन जिले के आमजन को अपनी गंभीर बीमारी के जांच एवं उपचार के लिए इंदौर या अन्य बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है। गंभीर बीमारियों की जांच एवं उपचार के लिए इंदौर जैसे बड़े शहर के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देने 10 फरवरी को भगवानपुरा पहुंच रहे हैं। इस शिविर में जिले के अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के मैदानी अमले की सेवाएं ली जाएगी। इसके साथ में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया गया है कि वे 10 फरवरी के इस शिविर की जानकारी अपने क्षेत्र के लोगों तक पहुंचायें। शिविर में मरीजों की आधुनिक उपकरणों से जांच करने के साथ ही उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।  

         भगवानपुरा के इस शिविर में जांच एवं उपचार के लिए आने वाले मरीजों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए एवं दवा वितरण के लिए 20 अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। शिविर में आने वाले लोगों से कहा गया है कि वे अपने साथ में अपना मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड और समग्र आईडी अवश्य लेकर आएं। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड की केवायसी की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |