Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पीजी कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन
15, Jan 2024 2 years ago

image

अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे चयनित खिलाड़ी 

माही की गूंज, खरगोन।

          शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन खरगोन के संयुक्त तत्वावधान में अंडर 14 एवं अंडर 16 जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक एवं क्रीडा अधिकारी डॉ. गगन चौधरी ने बताया कि बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में 60 मी दौड़, 80 मी बाधा दौड़, 600 मी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, बैक थ्रो आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। दोनों वर्गों की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों में से ही चयन कर एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला एथलेटिक्स दल का गठन किया जाएगा जो 16 से 18 फरवरी को गुजरात में आयोजित होने वाली अंतर जिला राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में  खरगोन का प्रतिनिधित्व करेगा। अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में फैसल खान, निकुंज पाटीदार, फैजान खान, इशिका कुशवाह, अंतिमबाला गोयल व कृष्णा यादव ने तथा अंडर 16 बालक एवं बालिका वर्ग में क्रमशः कृष्णा सावले, अनिरुद्ध टाक, विकास कुमार, लक्की पटेल, राजवीर चौहान मनाजिर हुसैन, दिव्यांशु शांडिल्य, वंशिका चौहान, अक्षरा रघुवंशी, इच्छा गुप्ता एवं भूमि तंवर ने अपनी अपनी विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

          इस प्रतियोगिता का प्रायोजन आदित्य विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि श्रीमती पवि दुबे जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं विशेष अतिथि अनिल रघुवंशी, अध्यक्ष खरगोन एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं डायरेक्टर आदित्य विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सभी विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर अश्विन गुप्ता, खेल अधिकारी जन जातीय कल्याण विभाग  एवं हबीब बेग मिर्जा जिला स्कूल शिक्षा विभाग उपस्थित रहे। एथलेटिक्स संघ की सचिव ज्योतिबाला रावत, अन्य विभागों के खेल प्रशिक्षक योगेश वाघ, उछम सिंह रावत, जितेंद्र भावसार, पंकज बर्डे, हिमांशु कर्मा, ललित सिसोदिया, प्रवीण किरावर, अखिलेश शुक्ला, जितेंद्र हिरवे, अतुल अत्रे, पारस कदम, यज्ञदत्त वर्मा, रविंद्र मिश्रा आदि लोगों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, जिले के विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ी उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |