Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

विश्व बैंक सहायतित जल प्रदाय परियोजना सफलता की ओर
03, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

        नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा वर्ल्ड बैंक के सहयोग से खरगोन शहर की जलावर्द्धन योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लगभग 112 करोड़ लागत की इस योजना से खरगोन नगर की 2 लाख से अधिक आबादी लाभन्वित हो रही है। शहर के समस्त 32 वार्डों में नल के माध्यम से स्वच्छ और शोधित जल पहुॅचाया जा रहा है। इस परियोजना में कुंदा नदी से पानी लेकर खरगोन नगर की प्यास बुझाई जा रही है। 

        जल शोधन के लिए 30 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया गया है व 330 किलोमीटर की वितरण पाइप लाइन बिछाई गई है। जल संग्रहण के लिए चार नए ओवर हैड टैंक बनाए गए हैं। वहीं पहले से मौजूद तीन पुराने ओवर हैड टैंक का उन्नयन किया गया है। खास बात यह है कि योजना के सभी घटकों के निर्माण में उत्कृष्ट गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। परियोजना में पर्यावरण के पक्ष को विशेष रूप से महत्व दिया गया। इसके अंतर्गत इंटैक वैल, जल शोधन संयंत्र व ओएचटी परिसर में सघन रूप से पौधरोपण भी किया गया। गौरतलब है कि अभी तक लगभग 28 हजार से अधिक घरों को नल कनेक्शन से जोड दिया गया है। खरगोन निवासी बादल सिंह सोलंकी बताते है कि हमारा 8 सदस्यों का परिवार है। पहले घर पर सदा पानी की किल्लत बनी रहती थी, पर जब से घर में नल लगा है पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 1 निवासी लक्ष्मी बाई बताती है कि पहले उन्हें पानी के लिए ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पडता था। जिसके कारण बिजली नहीं होने पर पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाता था। लेकिन जब से घर में नल लगा है स्वच्छ पानी समय पर मिल रहा है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा आम नगरिकों में जल संरक्षण और नल कनेक्शन के लिए प्रेरित करने अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान के माध्यम से व्यापक तौर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |