Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

निमाड़ में रेल के सपने को पूरा करवाने के लिए सांसद के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री से प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
22, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन/बड़वानी।

         निमाड़ क्षेत्र के खरगोंन बड़वानी जिले में रेलवे जैसी महती सुविधा को लाने के लिए कई सालों से संघर्षशील समाजसेवीयो का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव से दिल्ली स्थित रेल भवन में मुलाकात की। चर्चा के दौरान मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि खंडवा से धार व्हाया खरगोंन बड़वानी नवीन रेल मार्ग की सौगात बहुत जल्द मिलेगी क्योकि रेल की सुविधा हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। हम चाहते है कि जैसे प्रधानमंत्री सड़क योजना गांव गांव तक पहुची हैं वेसे ही हम चाहते है कि देश के प्रत्येक कस्बे रेल लाइन से कनेक्ट किये जायें। साथ ही आकांक्षी जिलों व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो को प्राथमिकता के साथ रेल लाइन की सौगात देने की मोदी की ग्यारंटी है। उन्होंने इंदौर मनमाड़ रेल लाइन में तेजी से कार्य कराने की भी बात कही। साथ मे उन्होंने सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल के द्वारा इस मांग को पूर्ण करवाने के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हम चाहेगे जल्द से जल्द यह योजना शुरू कर सकें ताकि निमाड़ का समग्र विकास हो सके। रेल मंत्री से मुलाकात कर प्रतिनिधियो ने उम्मीद जताई की हमारा बरसो पुराना रेल का सपना पूरा हो सकेगा। मुलाकात में ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति निमाड़ क्षेत्र के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. ओमप्रकाश खंडेलवाल (बड़वानी), बी एल जैन (सेंधवा),  लायन महेश शर्मा (बड़वानी), सचिव  राहुल सोनी खरगोंन सहित प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमरावत शामिल रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |