Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

उज्जैन में ज्योतिष महाधिवेशन: राष्ट्रीय पंचांग पर बनी राय, बसंत सोनी को वराह मिहिर मिला सम्मान
22, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन। 

          विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन महाराज विक्रमादित्य शोध पीठ पुणे श्री फाउंडेशन उज्जैन व आचार्य वराह मिहिर न्यास डूंगला प्रकल्प ने उज्जैन में दो दिनी अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महाअधिवेशन रखा। 16 व 17 दिसंबर को हुए इस अधिवेशन में देश-विदेश के 200 ज्योतिष शास्त्र के विद्वान शामिल हुए। विद्वानों ने विक्रम संवत, पंचांग और ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा, रैकी, टैरो, रमन जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया। खरगोन से ज्योतिषाचार्य डॉक्टर बसंत सोनी भी सम्मिलित हुए। उन्हें वाराह मिहिर सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में पंचांग में तिथि का मतभेद दूर करने की बात रखी। विद्वानों ने ज्योतिष विद्या में आ रही अवरोधों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पंचांग हो। इसके लिए शीघ्र आगामी दिनों में एक बैठक आयोजित होगी। अधिवेशन के अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति उज्जवल खरे, श्रीराम तिवारी निर्देशक विक्रम विक्रमादित्य शोधपीठ उज्जैन थे। 

कुंडली मिलान में शुक्र ग्रह को प्राथमिकता दें

          डॉक्टर सोनी ने अधिवेशन में कुंडली मिलान में शुक्र ग्रह को प्राथमिकता देने की बात रखी। उन्होंने बताया सामाजिक परिवेश में ज्यादातर तलाक के मामले देखे जा रहे हैं। रिसर्च में यह भी पता चला है कि कुंडली में शुक्र ग्रह का मिलान नहीं हो रहा है। इस वजह से तलाक के मामले बढ़ रहे है। ज्योतिषियों ने रिसर्च की सराहना की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |