Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

म.प्र. के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर भाजपा ने स्मरण कर दी श्रद्धांजलि
21, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज झाबुआ 

    मध्यप्रदेश के राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लालजी टंडन का आज प्रातःकाल निधन हो गया। महामहिम राज्पाल श्री लालजी टंडन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ द्वारा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। 

    क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने राज्यपाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि,  लालजी टंडन को उनकी समाज सेवा के लिए सदैव याद किया जाएगा, लालजी टंडन को कानूनी मामलों की भी अच्छी जानकारी रही और अटलजी के साथ उन्होंने लंबा वक्त बिताया। श्री गुमान ने ईश्वर समस्त शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे की कामना की।

     जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने प्रदेश के राज्यपाल के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि, वे  महान व्यक्तित्व थे, बाबूजी के नाम से उत्तर प्रदेश मे जनजन के प्रिय रहे है। उन्होने कई युवाओं को आगे बढ़ने में मदद की, वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ ही प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी उनकी प्रदेश विकास मे निर्वाह की गई भूमिका को सदैव याद किया जावेगा।

    भाजपा के कार्यालय मंत्री महेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के महाप्रयाण पर पूर्व विधायक शातिलाल बिलवाल, कलसिह भाबर, सुश्री निर्मला भूरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दौलत भावसार, शैलेष दुबे, जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, प्रफुल्ल गादिया, प्रवीण सुराणा, नगर मडल अध्यक्ष बबलु सकलेचा, जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, जितु सेन, अर्पित कटकानी, पण्डित महेन्द्र तिवारी, अंकुर पाठक ने भी राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हे भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की है। जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों, जिले के सभी मंडल अध्यक्षो, मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारियो की ओर से महामहिम श्री टंडन जी को स्मरण कर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |