Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

जीडीसी में नैक मूल्यांकन टीम ने विभिन्न मापदंडों के तहत सूक्ष्मता से जांची गतिविधियां
04, Aug 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन। 

          शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन में नैक मूल्यांकन के लिए गुरूवार को नैक पीयर दल की डॉ. वंदना चक्रबर्ती, डॉ. सूगूमार एसएन, डॉ. पदमा पी. का महाविद्यालय आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. एमएस सोलंकी द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। दल ने सुबह 9 बजे से महाविद्यालय में मूल्याकन का कार्य प्रारम्भ किया। सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य डॉ. एमके गोखले द्वारा पिछले पांच वर्षाें की महाविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं महाविद्यालय के समग्र मूल्यांकन को पीपीटी द्वारा प्रस्तुत किया।

          नैक मूल्यांकन को प्रभावशाली बनाने के लिए अलग-अलग गतिविधियों के विभिन्न मापदंड तय किये गये थे। इन मापदंडों की सूक्ष्मता से जांच के पश्चात महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभाग की गतिविधियों एवं उसके संधारण पर चर्चा की गई। तत्पश्चात विभागों का दौरा कर विभागों के कार्याें का निरीक्षण किया गया। जिसमें समाजशास्त्र विभाग, गृह विज्ञान विभाग, रसायन विभाग, वनस्पति विभाग, प्राणीशास्त्र विभाग, भौतिक शास्त्र विभाग, कम्प्यूटर विभाग सम्मिलित है। इसके बाद गृह विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला का भी सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एनएसएस, एमएसडब्ल्यू, क्रिड़ा विभाग एवं लेक्चर रिकार्डिंग स्टुडियो का भी निरीक्षण किया गया। वहीं नैक टीम के दल ने ग्रंथपाल से ग्रंथालय में पुस्तकों के वितरण संचालन प्रणाली की भी जानकारी ली। प्रवेश प्रभारी प्रो. सोलंकी ने बताया कि कन्या महाविद्यालय में तृतीय चरण प्रवेश सूची जारी की जा चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित की गई है। सभी विद्यार्थी समय सीमा में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |