Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

मतदाता सूची के कार्य में लापरवाही होने पर ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
13, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन

     ग्राम पंचायत सांगवी के सचिव मुकेश नायक द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से 9 जुलाई तक पंचायत मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के कार्य के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। गत 4 जुलाई को प्रातः 11.45 बजे अनुविभागीय अधिकारी भीकनगांव द्वारा ग्राम पंचायत सांगवी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय ग्राम पंचायत सांगवी बंद थी और सचिव मुकेश नायक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए, जिसका ग्रामीणों के समक्ष में पंचनामा बनाया गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि, ग्राम पंचायत कभी-कभी ही खुलती है, रोजाना नहीं। इस प्रकार सचिव मुकेश नायक द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतते हुए निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपादित करने में गंभीर लापरवाही बरती गई है तथा वरिष्ठ के निर्देशों की अवेहलना की गई है। सचिव मुकेश नायक का यह कृत्य मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1) (दो) 3-क(ग) के वितरित होने से मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपालचंद्र डाड ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |