Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

खरगोन कलेक्टर के सास-ससुर भी आए पॉजिटिव
Report By: ब्रजभूषण दसोन्दी 12, Jul 2020 6 years ago

image

कलेक्टर भी हुए क्वारंटाइन
माही की गूंज, खरगोन
       जिले में कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते केस के साथ ही अब कलेक्टर के घर तक भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक देकर जिले में दहशत फैला दी है। खरगोन कलेक्टर गोपाल डाड के साथ लंबे समय से उनके सास-ससुर (65-71) रह रहे थे, बताया जा रहा कि, कलेक्टर के निवास स्थान पर कहीं न कहीं कुछ लापरवाही ऐसी बरती गई कि जिससे कलेक्टर के सास-ससुर कोरोना से संक्रमित हो गए।
     कलेक्टर के निवास स्थान पर गृह कार्य करने हेतु आने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव आ गई जिसके बाद घर में रह रहे सास-ससुर का सेंपल लिया गया रिपोर्ट आने पर दोनों कोरोना पॉजिटिव आए, फिलहाल एहतियात के बतौर कलेक्टर ने भी सेंपल देकर अपने निवास स्थान पर 7 दिन के लिए क्वारंटाइन हो गए हैं। वही सास-ससुर को क्वारंटाइन सेंटर में एडमिट किया है बताया जा रहा है, उक्त पुष्टि एसडीएम अभिषेक गहलोत ने की है।

जिले के बमनाला में भी मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, पूरा गांव रहेगा 7 दिन के लिए कंटेनमेंट में

    जिले के बमनाला के राजपूत मोहल्ले में ग्राम की पहली एक छः वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव आने पर गांव में भय का माहौल हो गया है, तहसीलदार श्रीमती देवक़ूवर सोलंकी ने बताया कि, राजपूत मोहल्ले में रहने वाली छः वर्षीय बालिका का स्वास्थ्य खराब होने पर खंडवा उपचार हेतु ले जाया गया था, जहां कोरोना के भी सेंपल लिए गए रिपोर्ट आने पर उक्त बालिका पॉजिटिव आई।
    श्रीमती सोलंकी ने बताया कि, परिवार रिश्तेदार के यहां शादी में गया था स्वास्थ्य अमला पूरे गांव का सर्वे कर रहा है, वही पूरे गांव को 1 सप्ताह के लिए कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |