Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

खाद्य पदार्थ में मिलावट व घी का नमूना अमानक निकले पर कारोबारकर्ता पर हुई एफआईआर
07, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन। 

        कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशों पर 9 अगस्त को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने भीकनगांव की न्यू ईजी किराना गुलमोहर मार्केट के गोडाउन व फर्म का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने खाद्य अधिकारी की शंका के आधार पर टीम ने खाद्य पदार्थ, घी, नमकीन, गुड, सोयाबीन सहित कुल खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए गए थे जिन्हे जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला में भेजे गए थे। प्रयोगशाला में खाद्य नमूनों की जांच के पश्चात घी का नमूना अमानक स्तर का पाया गया। साथ ही सोयाबीन तेल लूज के नमूने को खुला बेचने पर भी रोक लगाई है। कारोबारकर्ता ताहेर पिता इस्लाम अली भीकनगावं द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय कर आमजन के साथ छलपूर्वक अवैध लाभ अर्जित कर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। नमूना अवमानक स्तर पर निकलने व खाद्य पदार्थों में मिलवाटी करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भीकनगांव श्री रेवाराम सोलंकी ने शनिवार को कारोबारकर्ता ताहेर पिता इस्लाम अली के विरूद्ध थाना भीकनगांव में एफआईआर दर्ज कराई है। कारोबारकर्ता के गोडाउन से खाद्य नमूने अमानक निकलने व मिलावटी खाद्य पदार्थों का क्रय विक्रय करने पर थाना भीकनगांव में भादवि 1860 की धारा 420, 272 तथा 273 की धारा में एफआईआर दर्ज की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |