Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को थमाए जाएंगे नोटिस
22, Aug 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन। 

        गत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. चौहान के द्वारा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रा. स्वा. केन्द्र अन्दड़ में पदस्थ डॉ. प्रशांत मडिया, सुभाष मण्डलोई ड्रेसर, श्वेता मेहरा एएनएम अनुपस्थित पाये गये। वहीं प्रा. स्वा. केन्द्र रोड़िया में पदस्थ डॉ. बनसिंग मौर्य, डी.के. मण्डलोई कम्पाउंडर, लाडकी डावर एएनएम, गजरा चौहान एएनएम, मनोज डावर एलटी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये। प्रा. स्वा. केन्द्र बेड़िया में पदस्थ सुचिता ताहिर एएनएम व आकांक्षा गोयल अनुपस्थित थे। प्रा. स्वा. केन्द्र बड़दिया में पदस्थ डॉ. अपूर्व पटेल, रेखा जोशी स्टॉफ नर्स, चन्दन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये। इसके अलावा प्रा. स्वा. केन्द्र पिपल्या बुजुर्ग में पदस्थ मुकेश सोनी वार्ड बाय, भागवती वर्मा एलएचव्ही निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. चौहान ने स्वास्थ्य संस्थाओं में अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

        साथ ही सीएमएचओ डॉ. चौहान द्वारा सामु. स्वा. केन्द्र गोगॉवा, प्रा. स्वा. केन्द्र अन्दड़, रोड़िया, बेड़िया, बड़दिया, पिपल्या बुजुर्ग एवं सिविल अस्पताल बड़वाह में समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |