Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

प्रशासन की कार्रवाई में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बिकने वाले नकली खाद्य पदार्थ का हुआ खुलासा
Report By: ब्रजभूषण दसौंदी 30, Jul 2022 4 years ago

image

माही गुज, खरगोन।

         जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत नकली घी और खाद्य तेल पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में एसडीएम सुश्री शिराली जैन, डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण सिंह, खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनोहर ठाकुर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल अवास्या के संयुक्त दल ने की। कलेक्टर श्री कुमार इस नकली घी और तेल के व्यापार पर करीब 15 दिनों से रेकी करवा रहे थे। उचित समय देखकर शनिवार को सुबह 5 बजे पूरे दल को तैयार किया और छापामार कार्यवाही की। खरगोन की भीकनगांव तहसील व मुख्यालय से करीब 15 किमी. दूर बमनाला गांव में निसार ईब्राहीम निरबान खान द्वारा नकली घी का कारोबार किया जा रहा था। यहां से लगभग 500 किलो. नकली घी और लगभग 1682 लीटर खाद्य तेल पाया गया है। तेल के गोडाऊन से मधुर, रुचि, दावत, कीर्ति और अनमो आदि ब्रांड के पाम्पलेट/रैपर्स और पेकिंग करने वाले बोतल या केन के ढक्कन आदि पाए गए। मौके से डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि मिस ब्रांड करके व्यापार किया जा रहा था।  

बड़े-बड़े ब्रांड का तेल बनाया था गांव में    

        छापामार कार्यवाही में मिली सामग्री से पता चलता है कि खाद्य तेल के बड़े-बड़े ब्रांड बमनाला गांव में ही बनाये जाते हैं। सामग्री में बड़ी मात्रा में विभिन्न आकर और रंग के ढक्कनों के साथ रैपर्स/पाम्पलेट मिले हैं। ढक्कन इतनी संख्या में मिले है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि करीब 500 केन पैक की जा सकती है। मौके से ऐसा पता चल रहा है कि गोडाऊन में नकली घी या तेल बनाकर सिर्फ चिपकाने का काम करते थे। कई तरह के केमिकल एसेसं, एसीड और गैस चूल्हा सिलेण्डर, पैकेजिंग मशीन आदि सामग्री भी मिली है। 

        खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल अवास्या ने बताया कि, मिलावट की शंका होने पर खाद्य पदार्थ घी के दो नमूने, वनस्पति सोयाबीन तेल, एसेंस एवं खोपरा तेल के नमूने सहित कुल 9 नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए है। नकली घी और मिस ब्रांड का तेल बनाने वाली फैक्टरी से प्राप्त सामग्री जब्त सील किया गया है।      

भीकनगांव में दो गोदाम और एक शॉप पर भी हुई जांच  

        डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार सुबह 5 बजे से बमनाला में प्रारम्भ हुई कार्यवाही में आगे जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर भीकनगांव में भी जांच शुरू की गई। यहां बस स्टैंड स्थित न्यू ईजी किराना स्टोर और गुलमोहर कॉलोनी स्थित नेशनल ट्रेडर्स की ताला तोड़कर जांच की गई। जब कार्यवाही के लिए दोनांे स्थानों पर दल पहुँचा तो ताला लगा पाया गया। जानकारी कलेक्टर श्री कुमार को दी गई। उनके निर्देशानुसार सीएमओ, थाना प्रभारी, एसडीएम और कार्यपालिका मजिस्ट्रेट सहित शहर के सदर की उपस्थिति में वीडियोग्राफी और पंचनामा बनाकर ताला तोड़ा गया। ताला तोड़ने के बाद दोनों स्थानों पर कुछ संदेहास्पद खाद्य सामग्री पायी गई। सभी की उपस्थिति में सीलबंद कर नोटिस चस्पा करते हुए सील किया गया। आगे की कार्यवाही प्रोपाइटर को सूचित कर उनकी उपस्थिति में ही कि जाएगी।    

केमिकल इतनी मात्रा में मिला कि 10 हजार लीटर नकली घी बनाया जा सकता है   

        कार्यवाही में शामिल डिप्टी कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, बमनाला में नकली घी बनाने वाली फेक्ट्री से केमिकल इतनी संख्या में पाया गया कि जिससे लगभग 10 हजार किलो नकली बनाया जा सकता है। इसके अलावा भी कई सामग्रियां प्राप्त हुई है। जिसकी जांच आगे करने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |