Saturday, 04 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए प्रायवेट वार्ड हुआ पुनः शुरू
09, Jul 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

        जिला चिकित्सालय खरगोन में कोरोना महामारी के समय से बंद प्रायवेट वार्ड मरीजों के इलाज के लिए पुनः खोल दिए गए है। सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश पटेल ने पिछले दिनों सांसद गजेंद्र पटेल को जिला चिकित्सालय के बद पड़े प्रायवेट वार्ड को गरीबों के इलाज के लिए खोलने के लिए अवगत कराया था। सांसद गजेंद्र पटेल के निर्देशानुसार प्रायवेट वार्ड को रोगियों की सेवा हेतु फिर से प्रारंभ किया गया। जिससे मरीजों को जिला सरकारी अस्पताल में 150 रुपए प्रतिदिन के न्यूनतम शुल्क पर प्रायवेट वार्ड सिंगल रूम में स्पेशल सुविधा मिल सकेगी तथा अस्पताल प्रशासन को भी आय हो सकेगी। मरीजों के इस प्रायवेट वार्ड में सिंगल रूम (अटैच लेटबाथ) मरीज हेतु 150 रुपए प्रतिदिन मे उपलब्ध रहेंगे। ईस अवसर पर प्रथम भर्ती मरीज से सांसद प्रतिनिधि जय पटेल द्वारा स्वास्थ सेवा की जानकारी ली गई। इस अवसर पर आरएस खांडे, डॉ. सेपटा, डॉ. यादव, सिस्टर गरिमा, सुरेश सारवान आदि उपस्थित थे।

रोकस को बनाएंगे मजबूत

        रोगी कल्याण समितियां कैसे मजबूत हो, उनकी आय कैसे बढ़े इस पर जिलास्तर पर विचार किया जा रहा है। सासंद प्रतिनिधि जय प्रकाश पटेल ने कहा, रोकस की आय बढ़ेगी तो मरीजों के लिए और भी सुविधाएं बढ़ाई जा सकेगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |