Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

खरगोन में हालात तेजी से सामान्य की ओर
Report By: ब्रजभूषण दसोन्दी 16, Apr 2022 4 years ago

image

पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च, कर्फ्यू में मिली रही 4 घण्टे की राहत

गुड़ फ्राइडे के अवसर पर नही खुले गिरजाघर

माही की गूंज, खरगोन। 

        जिला मुख्यालय में हालात अब तेज़ी के साथ सामान्य हो रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ साथ इंदौर के संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता भी खरगोन में लगातार कैंप कर स्थिति पर सतत् नज़र रखे हुए हैं। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने उन क्षेत्रों का पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण किया जहाँ पर हाल ही में उपद्रव हुए थे। प्रशासन ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि, उत्पातियों के ख़िलाफ़ सख्त क़ानून कार्यवाही की जा रही है। गत दिवस पुलिस कंट्रोल रूम में विभिन्न धर्मों के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में लिए गए संकल्प के अनुसार महावीर जयंती और डॉक्टर अम्बेडकर जयंती घरों में ही रह कर मनाई गई है।

कर्फ्यू में मिली 4 घंटे की छूट, मुक्कमल शांतिपूर्ण रहा शहर

         खरगोन शहर में शुक्रवार को सुबह और शाम को दो बार 2-2 घंटे की छूट दी गई। शुक्रवार को दी गई छूट महिला और पुरुष दोनों के लिए रही। साथ ही फल सब्जी, किराना, शासकीय उचित मूल्य की दुकानें, इलेक्ट्रिक रिपेरिंग की शॉप, स्वीट नमकीन और मेडिकल की दुकानें भी खुली रखी गई। छूट के बाद इंदौर संभागायुक्त ड़ॉ. पवन शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी तिलक सिंह, कलेक्टर श्रीमति अनुग्रहा पी. और एसपी रोहित काशवानी ने बाजारों में नजरें गाडी रखी। शुक्रवार को घरों में नमाज भी की। कर्फ्यू में छूट सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक रही।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

        खरगोन में स्थिति तेज़ी से सामान्य हो रही है। संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता ने सायंकाल तालाब चौक क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।

        15 अप्रैल अर्थात गुड फ़्राइडे पर ईसाई धर्मगुरु थॉमस चाक़ो ने भी शहर की शांति के लिए गिरजाघरों को नहीं खोलने और अपने घरों से ही पूजा करने की सहमति प्रदान की। खरगोन में कर्फ्यू में महिलाओं के साथ पुरुषों को भी छूट दी गई। लोगों ने शान्तिपूर्वक घरों से बाहर निकल कर ज़रूरी सामान की ख़रीदारी की। पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस बल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मूवमेंट भी कर रहा है।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |