Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

वेलेंटाइन्स-डे पर रक्तदान कर अनूठे रंग में मनाने की परंपरा 8 वे वर्ष भी रही कायम
15, Feb 2022 4 years ago

image

18 दंपत्तियों सहित 121 ने किया रक्तदान

माही की गूंज, खरगोन।

        भीकनगांव में 14 फरवरी वेलेंटाइन्स-डे को रक्तदान दिवस के रूप में यादगार बनाने के साथ ही थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझते बच्चों के लिए रक्त एकत्रित करने के लिए नगर के लक्ष्य परिवार के युवा विगत 8 वर्षों से 14 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया व जरूरतमंदो को रक्त पहुंचाना है। नगर के युवा जिंदगी के लिए अपनो को जागरूक कर रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हैं। सोमवार को लक्ष्य परिवार व मां त्रिवेणी मित्र मंडल के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। 14 फरवरी को वेलेंटाइन्स-डे के दिन खरगोन जिले की आदिवासी विकासखण्ड भीकनगांव में हुए रक्तदान शिविर में 121 युनिट रक्तदान व 423 लोगो ने रक्त परिक्षण किया। ज्ञात हो कि इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। खास बात यह है रक्तदाताओं में 70 फीसदी ऐसे रक्तदाता थे जो जिंदगी में पहली मर्तबा रक्तदान कर रहे थे। शिविर में इंदौर, खरगोन, हरदा, भीकनगांव के लगभग 50 सदस्यों का भी सहयोग रहा। शिविर में 18 कपल डोनर व लगभग 24 महिलाओं ने भी रक्तदान कर वेलेंटाइन्स-डे मनाया।

सेल्फी लेकर मनाया रक्तदान दिवस 

        उल्लेखनीय है कि, लक्ष्य परिवार वेलेंटाइन्स-डे को अनोखे ढंग से मनाता है। वेलेंटाइन्स-डे पर युवाओ को रक्तदान से जोड़ने के लिए प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। सोमवार को आयोजीत शिविर में कई युवा वेलेंटाइन्स-डे को अपने अंदाज में बनाते नजर आते दिखाई दिए, सेल्फी गेट को हर कोई सेल्फी लेते नजर आ रहा था तो कोई रक्तदान करके इसे रक्तदान दिवस के रूप में मनाया। लक्ष्य परिवार द्वारा विगत 8 सालों में कैंप के माध्यम से 2 हजार 588 यूनिट रक्तदान कर चुका है व 8 हजार 794 लोगो का रक्त परिक्षण किया गया।

18 से लेकर 58 वर्ष तक के लोगो ने किया रक्तदान

        युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगो का उक्त शिविर में हिस्सा रहा जहां 18 वर्ष के युवा से लेकर 58 वर्ष तक के लोगो ने रक्तदान किया। 58 के अशोक अग्रवाल ने बताया कि, लगातार 8 वर्षो से कैंप में रक्तदान करते आ रहा हूं तथा आगे में करता रहूंगा। साथ ही नगर के 18 कपल डोनर ने अपना वेलेंटाइन्स-डे भी बखुभी रूप से मनाया है।

        हमेन्द्र मुछाला ब्लड बैंक प्रभारी खरगोन ने बताया कि, 13 फरवरी तक ब्लड बैंक में मात्र 15 युनिट ही रक्त शेष बचा हुआ था भीकनगांव लक्ष्य परिवार द्वारा आयोजीत केंप से हमें व थैलीसिमीया व सिकलसेल के बच्चों को आसानी से निःशुल्क ब्लड मिल सकेगा साथ ही इमरजेंसी में भी यह ब्लड काम आएगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |