Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

खाद्य विभाग ने शहर में लड्डू निर्माण कर रहे फर्माें पर की कार्रवाई
01, Feb 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

         खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट में मुक्ति अभियान के तहत शहर के प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्रियों एवं फर्माें का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संचालकों द्वारा खाद्य पदार्थ जैसे लड्डू का विनिर्माण कर संग्रहण व विक्रय किया जा रहा था।

        खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल आवास्या ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर में लड्डू निर्माण स्थल पर साफ-सफाई न होने एवं परिसर में संचालित लड्डू विनिर्माण अस्वच्छकर स्थिति में बनते पाये जाने पर फिश मार्केट टवड़ी चौक से ओमप्रकाश पिता सखाराम ओम लड्डू वाले के यहां से 150 किग्रा लड्डू करीब 7 हजार 500 रूपये मूल्य का जब्त किया है। इसके अलावा अंतिम पिता हुकूमचन्द्र जैन लड्डू वाला भण्डार राधा वल्लभ मार्केट, बिरला मार्केट फर्म से 20 किगा्र लड्डू 1000 रूपये मूल्य का जब्त किए हैं। इन दोनों फर्माें से लड्डू एवं रवे के नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। इन दोनों फर्मों के विरूद्ध भादवि 1860 की धाराओं के तहत थाना कोतवाली में 29 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |