Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

गोशाला का संचालक ही गाय को कसाई के हाथों बेचता था का हुआ खुलासा
Report By: ब्रजभूषण दसोंदी 05, Jun 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, सनावद  (खरगोन)

  खरगोन जिले के सनावद की गोपाल  गोशाला में बड़ा मामला सामने आया है जहाँ गोशाला के संचालक के द्वारा ही गोशाला की गायों को कसाई के हाथों बेचा जा रहा था, जिसे रंगे हाथों पकड़ा। गोशाला संचालक के इस कारनामे से हिंदू संगठनों में रोष है।संचालक के इस हरकत के खिलाफ विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और पुलिस थाने पर नायब तहसीलदार राहुल डावर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोशाला संचालक की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया है।  ज्ञापन में  मांग की गई है कि, गोशाला संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए एवं गोशाला समिति को भंग किया जाए। 

    ज्ञापन में कहा गया कि, जिन गायों और गौवंश को हिंदू संगठनों द्वारा बचाया जाता है, उन गायों और गौवंश को संचालक द्वारा बेच देने जैसा घृणित कार्य किया जाता है।  बजरंग दल ने पूर्व में भी गोशाला के लिए आंदोलन किया है।  विहिप जिला मंत्री जितेंद्र राठौर ने बताया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी जान पर खेलकर गोवंश बचाते हैं। अभी हाल ही में लॉकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक ट्राले में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे गोवंश को सनावद में बचाया था। इसके अलावा भी  गोशाला में कई प्रकार की अनियमितताएं हैं। गोशाला समिति की लापरवाही के कारण गौवंश भुखमरी और दुर्दशा का शिकार है। बजरंग दल ने मुख्यमंत्री से इस गोशाला की समिति को भंग की जाए की मांग की है। ज्ञापन सौंपे जाने  के दौरान विहिप जिलाध्यक्ष दिलीप सकरोदिया, धर्मेंद्र मसंद, बिन्नीसिंह कपूर, केतन गेहलोद सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |