Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

फिर बदले ग्राम पंचायत सेगांव के सचिव
17, Dec 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।
        जनपद पंचायत सेगांव अपने क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत ग्राम पंचायत है, यहां की आबादी करीब साढ़े 7 हजार है। ग्राम पंचायत सेगांव का कार्यकाल करीब 7 वर्षो का रहा है जिसमे 7 ग्राम पंचायत सचिव बदले है। ग्राम पंचायत चुनावों की आचार संहिता लग चुकी है अब ग्राम पंचायत सेगांव में नए सचिव चन्द्रशेखर वर्मा ने चार्ज लिया है, जो ग्राम पंचायत खुलगाव के अलावा अतिरिक्त चार्ज के रूप में ग्राम पंचायत सेगांव का चार्ज लेंगे।
नए सचिव के चुनोतियाँ
        नए पदस्थ सचिव को कई चुनोतियों का सामना करना पड़ेगा। जिसमे नल जल व स्ट्रीट लाइट का लाखो बकाया विद्युत विभाग का कार्य, आने वाली गर्मी में बढ़ती हुई पानी की समस्या से रहवासियो को छुटकारा दिलवाना, नल जल व दुकानों का लाखो रुपयों का बकाया टैक्स वसूलना, बेपटरी साफ सफाई व्यवस्था ओर  स्ट्रीट लाइट को सुधारना सबसे बड़ी चुनोती है।
नए सचिव से काफी उम्मीदें
        नवीन पदस्थ सचिव चन्द्रशेखर वर्मा से ग्रामवासिओ को काफी उम्मीदें है क्योंकि कई नामांतरण के मामले अधर में अटके पड़े है और ग्राम पंचायत सेगांव बगेर सहायक सचिव के काम कर रही है।
         सचिव ग्राम पंचायत सेगांव चन्द्रशेखर वर्मा से चर्चा की तो उन्होंने बताया, मुझसे ग्रामवासी उम्मीद कर रहे है तो में पूरा प्रयास करूँगा की ग्रामवासिओ की उम्मीदों में खरा उतरु व मेरा विशेष कार्य मे बगैर ग्रामवासियो के परेशान हुए उनके कार्यो को पूरा करूँगा। पूर्व कि अव्यवस्थाओ को व्यवस्थित करना व  शासन प्रशासन की योजना का लाभ ग्राम के अंतिम व्यक्ति को दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। जल्द साफ सफाई व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारूँगा।
अजीब सयोंग
        वर्ष 2014 में भी श्याम चतुर्वेदी का निलंबन हुआ था और सेगांव पंचायत में सचिव चन्द्रशेखर वर्मा पदस्थ हुए थे। फिर 7 वर्ष बाद फिर से सचिव श्याम चतुर्वेदी का निलंबन हुआ है और फिर से ग्राम पंचायत सेगांव में सचिव चन्द्रशेखर वर्मा पदस्थ हुए है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |