Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

भगवानपुरा पहुँची डिजिटल एक्स-रे मशीन
27, Jun 2021 5 years ago

image

इसी तरह भीकनगांव में भी इंस्टाल होगी एक्स-रे मशीन
माही की गूंज, खरगोन
      कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन का कार्य निरंतर प्रगति पर है। इसी चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुरा में अतिआवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे है। भगवानपुरा में डिजिटल मशीन का इंस्टालेशन कार्य किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. चेतन कलमे ने बताया कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व में खरगोन से एक एक्सरे मशीन इंस्टाल की गई थी। मगर उससे बेहतर डिजिटल एक्स-रे मशीन आ जाने के बाद अब यहां के आदिवासी जनपद के नागरिको को बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। 
      यह डिजिटल एक्सरे मशीन अग्रवाल डिस्टलरी प्रा.लि. के प्रतिनिधी श्री नरहरि दांगी और मदिरा समूह बिस्टान, सेंगाव, गोगांवा के लाइसेंसी प्रतिनिधि श्री आनंदी मालवीया बिस्टान, सेगांव व गोगावां के प्रतिनिधि समूह द्वारा प्रदाय की गई। अत्याधुनिक 300 एक्स-रे मशीन जनकल्याण की भावना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुरा को दान स्वरूप उपलब्ध कराई गई। स्थानीय निवासियों एवम्  विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ चेतन कलमे ने इन संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया । ज्ञात हो कि कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. ने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त को बड़ी संस्थाओं से आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ के लिहाज से पहल करने के निर्देश दिए थे। लगातार इन संस्थाओं से संपर्क करने के बाद दुर्गम क्षेत्रों में आने वाले मरीजों को सुविधा देने के लिहाज से यह व्यवस्था की गई। जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर समय पर उचित चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हो सके ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |