Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

बगैर प्रिसिंपल सर्टीफिकेट के बीज बेचने पर लाइसेंस निलंबित
19, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन
      कृषि विभाग के उपसंचालक और बीज अनुज्ञापन अधिकारी एमएल चौहान ने भंडारी सेवा केन्द्र खरगोन का बीज लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री चौहान ने बताया कि, भंडारी कृषि सेवा केन्द्र द्वारा एनएफएल कंपनी का सोयाबीन बीज बिना पीसी इंद्राज करते पाया गया। 18 जून को बीज निरिक्षक व वरिष्ट कृषि अधिकारी द्वारा फर्म का निरक्षण किया गया जिसमें यह गलती सामने आई। श्री चौहान ने बताया कि, किसी भी कंपनी के बीज विक्रय करने से पूर्व फर्म को प्रिसिंपल सर्टीफिकेट जारी किया जाता है। जिसके बाद फर्म संचालक को इस सर्टिफिकेट के साथ चालान प्रस्तुत करना पड़ता है। लेकिन फर्म द्वारा ऐसा नहीं किया जो अधिनियम 1966 एवं बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के नियम 15 एवं 15 (क), (स) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए फर्म का बीज लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
      कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन जनपद के रायबिड़पुरा में स्थापित श्याम ट्रेडर्स प्रोपायटर, राहुल ठाकुरलाल रेवापाटी द्वारा फर्म बंद करने का आवेदन प्रस्तुत किया है। बीज अनुज्ञापन अधिकारी एवं उपसंचालक एमएल चौहान ने आवेदन स्वीकार करते हुए फर्म का किटनाशक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |