Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

डीज़ल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
05, Jun 2021 5 years ago

image

 माही की गूंज, खरगोन 

    थाना कोतवाली क्षैत्र अंतर्गत 26-27 मई की दरम्यानी रात्र में रंजीतसिह पिता गोपालसिह डंडीर निवासी ज्योति नगर खरगोन के घर के पास खडी बसो के डीजल टेंको से अज्ञात बदमाश डीजल चुराकर ले गए, रंजीतसिह डंडीर ने थाना आकर घटना कि सुचना दी, जिसपर थाना कोतवाली खरगोन में अपराध क्रमांक 574/21 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

    थाना क्षैत्र में हो रही वाहनो से डीजल चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु शहर में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर संदिग्धो की पहचान की गई। पहचान के आधार पर संदेही साजिद बैग मिर्जा  निवासी कुम्हार वाडा मोहन टाकिज खरगोन व सैफ अली निवासी अमन नगर खरगोन को डीजल चोरी की घटना के संबध में थाना लाकर सख्ती से पुछताछ की गई। पुछताछ के दौरान संदेही साजिद बैग मिर्जा  पिता रऊफ बैग व सैफ अली पिता नकीब अली ने  ज्योति नगर पेट्रोल पम्प के पास खडी बसो मे से डीजल चोरी कर होमगार्ड कार्यालय खरगोन के पास रहने वाले नितेश उर्फ भय्यु  पिता कैलाश गुप्ता को बसो से चुराया हुआ डीजल  बेचना बताया। आरोपीयो को पुछताछ के बाद आरोपीयो की निशादेही पर डीजल खरीदने वाले नितेश उर्फ भय्यु गुप्ता को गिरफ्तार कर आरोपीयो से खरीदा हुआ डीजल करीब 380 लीटर डीजल एवं घटना में उपयोग की टीव्हीएस चेम्प मोटरसायकल व वाहनो के टैंक खोलने का पाना जप्त किया गया। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |