Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

8 सीएचओ ने नहीं किया पद्भार ग्रहण, सभी को नोटिस जारी
17, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन
     कोविड-19 के वर्तमान में बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय में 8 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों (सीएचओ) की ड्युटी लगाई गई थी। 12 मई को जारी किए गए आदेश का पालन आज दिनांक तक नहीं करने पर कारण बताओे सूचना पत्र जारी किया गया। सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में बताया कि, आप सभी की ड्यूटी जिला चिकित्सालय में लगाई गई थी। जारी पत्रानुसार सभी को जिला चिकित्सालय अधीक्षक व डॉ. दिलीप सेप्टा के समक्ष उपस्थिति देनी थी, लेकिन उपस्थित नहीं हुए, जो कार्य के प्रति उदासीनता एवं अरूचि के साथ-साथ गंभीर लापरवाही भी है। इसलिए स्पष्टीकरण जारी होने के एक दिन में उपस्थिति होना सुनिश्चित करें, अन्यथा संविदा मानव संसाधन मेन्युअल 2018 के बिंदु क्र.16 एवं नियम-16.5 के तहत तथा कोविड-19 महामारी नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पद्भार नहीं ग्रहण करने वाले जिन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को नोटिस जारी किया गया, उनमें उप स्वास्थ्य केंद्र पीपराड़ की सुश्री अजुध्या मसरे, शकरगांव के पर्वतसिंह बर्डे, मिर्जापुर के योगेंद्रसिंह पटेल, सेजगांव के डॉ. धीरज कपुर, गोगावां के रोहित ठाकुर, छोटी खरगोन महेश्वर की सुश्री अलका वानखेड़े, बंझर की सुश्री पूजा डोंगरे, दसनावल के ओमप्रकाश मंडलोई शामिल है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |