Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

मोहकमपुरा में थानाधिकारी परमार ने मय जाप्ता निकाला पैदल मार्च
09, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, कुशलगढ़
     वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने और आमजन के जीवन को सुरक्षित करने के लिए सम्पूर्ण राजस्थान में 10 मई से 24 मई तक सख्त होकर कोरोना कर्फ्यू की नवीन एडवाइजरी का आदेश है। इसी क्रम में शासन-प्रशासन और पुलिस विभाग आम लोगों को दस दिनों तक घरों में टिककर रहने, बेफालतू नहीं घुमने सहित एडवाइजरी का पालन करने में गांवों और कस्बों में जागरूकता का संदेश देकर अपील की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सुबह 11 बजे के बाद पाटन थानाधिकारी सुभाषचंद्र परमार मय जाप्ता एमपी बार्डर कस्बा मोहकमपुरा में पहुंचे तथा सातलिया रोड से तरालिया मार्ग सहित बंधी बस्ती इलाके में पैदल मार्च करते हुए व्यापारियों और ग्रामीणों से एडवाइजरी पालन करने की अपील की। 
     थानाधिकारी परमार ने बताया कि, पाटन थाना क्षेत्र के बड़े कस्बे छोटी सरवा, बड़ी सरवा, पाटन, मोहकमपुरा सहित देहात की पंचायत मुख्यालयों पर पुलिस की और से कोरोना कर्फ्यू और एडवायजरी का पालन करने निमित अपील करने के साथ जागरूकता का संदेश दिया है। दस दिन की अवधि में एडवायजरी का पालन नहीं करने पर कोविड धारा में सीधे कारवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने समस्त कस्बों और गांवों में व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं सहित आम लोगों से एडवाइजरी का अक्षरशः पालन करने की अपील की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |