Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पाटन थाने में एसीबी की कार्रवाई में कांस्टेबल को 5 हजार की रिश्वत लेते दबोचा
07, Jun 2021 5 years ago

image

एसीबी की भनक लगते ही थाना अधिकारी मौके से फरार
अपहरण के केस को रफा-दफा करने के एवज में मांगी थी रकम
माही की गूंज, कुशलगढ़ (राज.)
      बांसवाड़ा एसीबी टीम के एडिशनल एसपी माधव सिंह सौदा के नेतृत्व में एसीबी टीम ने पाटन थाने में कार्रवाई करते हुए पाटन थाने में तैनात कांस्टेबल लालशंकर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। इस संबंध में थाना क्षेत्र के वदला की रेल निवासी परिवादी भीमा पिता नरसिग और जीवणा मछार ने आरोपी पुलिसकर्मी लालशंकर पुत्र मावजी निवासी पछीरापाड़ा थाना अरथुना व पाटन थानाधिकारी सुभाष परमार के खिलाफ ब्यूरो को 4 जून को लिखित शिकायत एवं मांग सत्यापन भी इसी दिनांक को रिश्वत राशि 5 हजार रुपए नकदी के साथ परिवाद देते बताया कि, मेरे लड़के जीवणा मछार व अन्य के खिलाफ लालपूरा थाना बाजना जिला रतलाम निवासी फुलिया ने इसकी पुत्री वसु को भगाकर जबरन नातरा विवाह करने बाबत गत 18 मई को प्रथम आरोपी लालशंकर भीमा मछार एवं उनके लड़के जीवणा को थाने लेकर आया, जहां दोनों पंचों के माध्यम से राजीनामा हो गया। जिसकी कार्रवाही नहीं करने की एवज में कांस्टेबल लालशंकर ने स्वयं के लिए 10 हजार और थानाधिकारी सुभाष परमार के लिए 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई। समझौता को ही आरोपी लालशंकर ने परिवादी भीमा से 10 हजार रुपए रिश्वत के ले लिए एवं थानाधिकारी के लिए बकाया राशि 25 हजार बाद में देने की बात कही। रिश्वत की राशि की व्यवस्था नहीं होने से आरोपी लालशंकर 1 जून को परिवादी के घर पहुंचकर थानाधिकारी की बकाया राशि की मांग करने लगा। जिसपर परिवादी ने 4 जून को ब्यूरो में शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो, थानाधिकारी सुभाष परमार द्वारा भी परिवादी भीमा और जीवणा से रिश्वत की मांग करते अभी कितने की व्यवस्था हैं। जो राशि थानाधिकारी सुभाष परमार ने कांस्टेबल लालशंकर को देने को कहां गया। जहां ब्यूरो टीम ने सोमवार को थानाधिकारी सुभाष परमार के लिए बकाया रिश्वत राशि 5 हजार रुपए लेते हुए लालशंकर कांस्टेबल को गिरफ्तार किया वहीं मौके से भनक थानाधिकारी सुभाष परमार फरार हो गए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |