Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

पाटन थाना क्षेत्र के राजापुरा में आज आनी थी बारात
Report By: नितिन झाकरोद 20, Mar 2021 5 years ago

image

जागरूक की सजगता के चलते रुका बाल विवाह
माही की गूंज, कुशलगढ़ (राज.)
     बांसवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर कुशलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के घाटा क्षेत्र पुलिस थाना पाटन के ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के तहत एमपी सीमा समर्थित गांव राजापुरा मे आज एक 15 वर्षिय नाबालिग बच्ची की शादी तय होकर बारात आकर शादी होनी थी। ऐसे मे जागरूक की सूचना के बाद जानकारी संबंधित सेक्टर महिला महिला पर्यवेक्षक माया सक्सेना को दी गई। सुपरवाइजर के निर्देश पर राजापुरा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित मोहकमपुरा सरपंच प्रतिनिधि नारजी, भंवरदा सरपंच तेरसिंह आदि पहुंचे तथा वर-वधु दोनों पक्षों से बातचीत कर, नाबालिग की‌ शादी नहीं कराने लिखित में पाबंद किया। 
     बताया जा रहा है कि, राजापुरा के ग्रामीण गांगजी की नाबालिग लड़की की शादी आज तरालिया गांव से बारात होकर रात में होनी थी, इससे पहले जागरूक ग्रामीण प्रतिनिधि की और से गोपनीय रूप से जानकारी देकर बाल विवाह रूकवाने का प्रयास किया। जानकारी देने वाले जागरूक ग्रामीण के अनुसार नाबालिग की शादी की सूचना महिला बाल विकास विभाग को गोपनीय रूप से दी। मौके पर कोई उच्चाधिकारी या अन्य कोई नहीं पहुंचा, स्थानिय आंगनवाड़ी कार्मिक सहित सरपंच प्रतिनिधि पहुंचे और सादे कागज पर शादी नहीं कराने के लिए पाबंद करके चले गए। 
     ज्ञात रहे कुशलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में आखातीज से पहले मार्च-अप्रैल में शादियों का सीजन रहता है, नाबालिग बच्चियो और बच्चों की शादीयां भी होती है। जिसमें महिला बाल विकास की पूर्व उपनिदेशक लीला देवी पडियार के कार्यकाल में बाल विवाह को लेकर उपखंड प्रशासन पुलिस और महिला बाल विकास ने अभियान चलाकर सैंकड़ों नाबालिग विवाह रूकवाने में सफलता अर्जित की थी। इसके बाद से यदा-कदा मुखबिर या जागरूक ग्रामीणों के सूचना पर कारवाई के अलावा बाल विवाह रूकवाने में जिम्मेदार भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |