Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

जिला विधिक सेवा समिति द्वारा कोरोना मुक्त ग्राम कार्य योजना का शुभारंभ
07, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन
      राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति कसरावद अध्यक्ष एवं न्यायधीश संतोष सैनी के निर्देश पर "कोरोना मुक्त गांव" की कार्य योजना का शुभारंभ ग्राम कठोरा से किया गया। जिसमें कसरावद पैरा लीगल वॉलिंटियर अकील खान तथा देवदत्त एक्कल द्वारा प्रचार प्रसार हेतु कोविड-19 नियमानुसार ग्राम कठोरा आंगनवाड़ी भवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। गांव में भ्रमण कर जानकारी दी गई, जिसमें आमजन को मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, घर में रहने, अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व शासन के द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है उसे समय पर रजिस्ट्रेशन करवाकर आवश्यक रूप से वैक्सीनेशन करवाए। जिन लोगों को वैक्सीन का टीका लग चुका है, वह व्यक्ति 42 दिन के बाद अवश्य दूसरा वैक्सीन लगवाए जाने के बारे में बताया गया। साथ ही ग्रामीणजन को बताया कि, कोरोना से भय डर बिल्कुल ना रखें वह धैर्य रखें तथा निम हकीम के चक्कर में न आकर सीधे सरकारी हॉस्पिटल में जाकर अपना चेक आप करवाए। यह समय अभी विपरीत परिस्थिति वाला है, यह जल्दी निकल जाएगा।
      शासन द्वारा वर्तमान समय में धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया है, जिसका हम सभी को पालन करते हुए, प्रतिबंधात्मक रूप में शादी विवाह व मृत्यु भोज बिल्कुल बन्द है व मृत्यु होने पर मात्र 5 लोगो को ही परमिशन है। अतः शासन के नियमों का पालन करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र पटेल, पटवारी दिलीप सिसोदिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता योगिता डोंगरे, आशा कार्यकर्ता मनीषा चौहान, बसंती चौहान, समाजसेवी ए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरू यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |