Monday, 23 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

यही समय है दूसरों की मदद करने का- प्रभारी मंत्री श्री डंग
25, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन
     प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री और जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग शनिवार को भी जिले के भ्रमण पर रहे। शनिवार को उन्होंने भगवानपुरा, ऊन और सेगांव में कोरोना संक्रमण के रोकथाम और उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नागरिकों से बात की। प्रभारी मंत्री श्री डंग भगवानपुरा के भ्रमण के दौरान छात्रवास में बनाए गए सीसी सेंटर पर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बीएमओ डॉ. चेतन कलमे ने स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड के मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि, जो मरीज अपने अपने घरों में होम आइसोलेशन में रह रहे है उनसे भी सतत मोबाईल के माध्यम से बात करते है। इसकी तफ्तीश के लिए मंत्री श्री डंग ने अपनी मर्जी से मरीज को कॉल भी किया। कॉल पर मरीज से स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए मेडिकल किट की उपलब्धता और डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ चर्चा के बारे में भी जानकारी ली। इसके पश्चात मंत्री श्री डंग जनपद पंचायत में समाज प्रमुखों के साथ संक्षिप्त बैठक कर टीकाकरण के लिए भी आगे आने का आव्हान किया। इस दौरान एसडीएम सत्येंद्र सिंह को निर्देश दिए कि समाज प्रमुख जहां केंद्र बनवाना चाहते है वहां टीकाकरण केंद्र बनाए और समाज प्रमुखों से कहा की आप नागरिकों को टीके के लिए प्रेरित करें। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह चौहान, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, भगवानपुरा पूर्व विधायक जमनासिंघ सोलंकी व अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। इसके पश्चात पर्यावरण मंत्री श्री डंग ऊन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड के मरीजों के उपचार की व्यवस्थाएं देखी। मंत्री श्री डंग ने सेगांव में सीसी सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। तत्पश्चात मंत्री श्री डंग जुलवानिया को ओर से भोपाल के लिए रवाना हुए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |