Saturday, 26 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल आज से
17, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन
     कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण को लेकर आज शनिवार से जिले के सभी 9 ब्लॉकों में ग्राम चौपालें आयोजित होगी। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ गौरव बेनल ने सभी एसडीएम व जनपद सीईओ को पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए शासन स्तर से तय कार्यक्रमानुसार टीकाकरण सेशन सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर आयोजित किए जा रहे है। इस सेशन में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल नहीं हो रही है, जिसका मुख्य कारण ग्रामीणजनों में टीकाकरण के प्रति प्राप्त हो रही भ्रामक जानकारियां एवं जागरूकता का अभाव है। इसलिए ब्लाकों में ग्राम चौपालें आयोजित की जा रही है। ग्राम चौपाल में ग्राम के ग्राम प्रधान, प्रभावी व्यक्ति, स्वाभाविक नेता, वरिष्ठ व्यक्ति, धर्मगुरू, पंचायतराज प्रतिनिधि, गणमान्य प्रतिनिधि, जन अभियान परिषद के वालेंटियर, एएनएम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, स्व सहायता समुह सदस्य, एनजीओ सदस्य एवं अन्य विभागों के ग्राम स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |