Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

घर में भी शब्दों का चयन सकारात्मक होना चाहिए-कलेक्टर अनुग्रहा पी
08, Mar 2021 5 years ago

image

टॉउन हाल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
माही की गूंज, खरगोन
     स्थानीय नपा टॉउन हॉल में सोमवार को पूरा हाल महिलाओं से भरा था। यहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया था। इस वर्ष महिला दिवस पर जिले में विशेष उत्साह का कारण यह भी देखा गया कि, जिले की मुखिया एक महिला कलेक्टर है। इसलिए भी महिलाओं में इसकों लेकर गहरी रूचि दिखाई दी। वैसे जिले में कई महिला अधिकारी है। इनमें सीएमएचओ, महिला बाल विकास अधिकारी, सीएमओ, आरटीओ, खेल अधिकारी, पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक, रक्षित निरीक्षक सहित अन्य महिला अधिकारी वर्तमान में कार्यरत है। इसलिए भी कार्यक्रम में भव्यता नजर आ रही थी। नपा टाउन हाल में बनाए गए मंच पर सभी महिला अधिकारी ही विराजमान रहीं। वहीं कार्यक्रम में महिलाओं से ही कुर्सिया भरी रहीं। कार्यक्रम के दौरान नार्मदीय महिला मंडल, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, इन्हरव्हील क्लब एवं महेश्वरी ग्रुप द्वारा सभी महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया।
बच्चों को अब गुड़ टच और बेड टच के बारे में पता होना चाहिए
     कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मूलरूप से महिलाओं की दो सबसे अहम जिम्मेदारी है एक स्वयं का ध्यान रखना और दूसरा समुदाय का निर्माण। आजकल बच्चों के विकास में शब्दों का बड़ा महत्व होता है। इसलिए हमारे घरों में आपसी बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सकारात्मक होना चाहिए। इसके अलावा शिक्षा और परिवार नियोजन पर भी महिलाओं को ध्यान देना होगा। क्राईम बढ़ रहा है इसलिए व्यवहार परिवर्तन हमें अपने घरों से ही शुरू करना होगा। हमारे बच्चों को अब गुड़ टच और बेड टच के बारे में पता होना चाहिए। बेटे व बेटियों को खासकर बेटों को सिखाना होगा कि महिलाओं का सम्मान कैसे करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में एडीजे श्रीमती गीता सोलंकी ने कहा कि एक स्त्री काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए। एडीजे सुभाष सोलंकी ने संबोधित करते हुए महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान शासकीय योजनाओं को बेहरत प्रदर्शन करने वाले आंगनवाड़ी कायकर्ता व स्व सहायता समुहों से जुड़ी महिलाओं को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |