Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सांसद ने 23 रेटरोफिटिंग, 5 उपार्जन केंद्र व 11 खेत सड़कों का किया भूमिपूजन
06, Mar 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन
     सांसद गजेंद्र पटेल ने आज कसरावद जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण पर रहे। इस दौरान सांसद जनपद के कई गांवों में शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर पश्चात सांसद श्री पटेल ने जल मिशन योजनांतर्गत रेटरोफिटिंग और मनरेगा से बनने वाली खेत सड़कों तथा उपार्जन केंद्रों का भूमिपूजन किया। इससे पूर्व सांसद श्री पटेल कसरावद जनपद के ही गांवों में स्वास्थ्य केंद्र, पुल व स्कूल के लोकार्पण भी किए। सांसद श्री पटेल ने दोपहर पश्चात सत्राटी, बलकवाड़ा, बामंदी, पीपलगोन व बामखल में क्रमशः 8 लाख 16 हजार रूपए की लागत से बनने वाले उपार्जन केंद्रों का शिलान्यास किया। इसी तरह मनरेगा के अंतर्गत 11 गांव में खेत खड़क योजनांतर्गत 1-1 किमी की 14 लाख 88 हजार रूपए की लागत वाली 11 सड़कों का भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा सांसद श्री पटेल ने कुल 23 गांव में 685.36 लाख रूपए की लागत से बनने वाली रेटरोफिटिंग योजनाओं का भूमिपूजन भी किया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |