Friday, 27 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, एक फरार
06, Mar 2021 5 years ago

image

पुलिस ने आरोपियों को घटना के एक दिन बाद ही किया गिरफ्तार
माही की गूंज, खरगोन
     4 फरवरी को दिलीप करमसिंग गवले के साडु भाई अनिल पिता फुलसिंग पारवे निवासी बडा बोरगांव पिपट्टी को चार पहिया इको वाहन एमपी 09 डब्ल्यूएफ 3946 में कुछ 3-4 अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर गोराड़िया तरफ ले गए। जिसकी खबर मिलते ही दिलीप गवले ने चैनपुर थाने शिकायती आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 81/21 धारा 365, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया। 
     अपहरण की घटना पर कार्रवाई करते हुए मुखबीरों एवं पुलिस स्टॉफ को सक्रिय कर सूचनाएं संकलित की गई, जिसके परिणाम स्वरूप मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, घटना में उपयोग की गई ईको कार एमपी 09 डब्ल्यूएफ 3946 को बिस्टान में देखा गया। पुलिस मुखबीर के बताए हुए स्थान पर पहुंची और दबीश देकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से अनिल को छुड़ाया और आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने अपहरण की घटना को स्वीकार किया। साथ ही पुलिस ने अपहरण करने के लिए उपयोग में हुई ईको कार को भी जब्त किया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
     पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने  5 फरवरी को जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वह चारों थाना बिस्टान क्षेत्र के निवासी है। इनमें महेश पिता भीमा जाधव निवासी अनकवाड़ी, जितेंद्र पिता जगदीश निवासी चंदावड़, आशीष पिता राकेश शारदे निवासी मारूती मोहल्ला बिस्टान एवं दरवार पिता ध्यानसिंग कनासे ग्राम झगड़ी शमिल है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाशी के प्रयास किए जा रहे है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |