Friday, 27 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

रक्तदान का बताया महत्व, परिजनों ने स्मृति में आयोजित किया शिविर
02, Mar 2021 5 years ago

image

चार घंटे में चला शिविर, 56 युनिटि रक्त किया एकत्रित 
माही की गूंज, बमनाला (खरगोन)
     गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मथुरालाल राठौर की स्मृति में परिजनों और प्रगति सामाजिक एवं शिक्षण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर सुबह 10 बजे शुरु हुआ। संस्था के प्रमुख गगन राठौर ने बताया कि, शिविर स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक डॉ. आयुष पटेल के निर्देशन में हुआ। शिविर में दोपहर 2 बजे तक 56 युनिट रक्त एकत्रित हुआ। राठौर ने बताया कि, शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को रक्तदान का महत्व बताया गया। डॉ. पटेल ने भी रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया। शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉ. हेमेंद्र मुछाल सहित उनके साथी मौजूद थे। रक्तदान करने वालों को पौधे भी वितरित किए गए। वहीं अस्पताल परिसर में मथुरालाल राठौर की स्मृति में पौधारोपण भी किया गया। शिविर में परिजनों सहित ग्रामीण मौजूद थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |